Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

‘वाह महाराज साहब आपने कमाल कर दिया’ टीएस सिंहदेव का वीडियो देख ऐसा था सीएम का रिएक्शन

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरे में टीएम सिंहदेव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। 70 साल की उम्र नें मिनिस्टर ने हजारों फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग का लुत्फ उठाया। स्काई डाइविंग करते हुए का वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया में शेयर किया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि टीएस सिंहदेव ने अनुभवी ट्रेनर के साथ स्काई डाइविंग की है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने प्रसिद्ध स्काई डाइविंग सेंटर के अनुभवी ट्रेनर के साथ स्काइ डाइविंग की। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंत्री टीएस सिंहदेव हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगा रहे हैं। इस दौरान वह ट्रेनर के गाइड के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत सुखद अनुभव रहा वो इसे बार-बार करना चाहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *