हरदीप सिंह पुरी का AAP पर हमला, कई नेता गए जेल
हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि उपचुनाव को लेकर काफी गहमागहमी है, इस बात की मुझे वाकई खुशी है। आमतौर पर उपचुनाव के दौरान हो-हल्ला नहीं होता। लेकिन अब आप के 2 नेताओं को जेल भेज दिया गया है। उनकी (आप) राजनीतिक साख खत्म हो गई है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के चलते प्रचार को लेकर कुछ ही घंटे बचे है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सक्रिय होकर पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे है। इसी क्रम में जालंधर में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीट जीतने के लिए कई केंद्रीय नेता व मंत्री जालंधर में आए हुए हैं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों के साथ जन संपर्क तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रदेश की सरकार आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप के नेता अपराधी और भ्रष्टाचारी है। गलत काम करने के कारण कई नेता जेल में है।