Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

अतीक के बेटे अली से मिलने पर रोक, बढ़ाई निगरानी

अली अहमद से जेल में मुलाकात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उसकी गतिविधियों पर निगरानी और भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की वजह से फैसला लिया है। अली के नाम से सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से जेल प्रशासन ने ये कदम उठाया है।

5 करोड़ की रंगदारी मांगने पर अली ने सरेंडर किया था
अली ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगा था। इस मामले में सरेंडर किया था। उसे जेल भेजा दिया गया। तब से वह जेल में बंद है। 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से उसकी निगरानी बढ़ा दी गई थी। अली को हाई सिक्योरिटी सेल में CCTV से निगरानी हो रही है।

अली अहमद के नाम से पर्चा वायरल
सोशल मीडिया पर अली अहमद के नाम से एक पर्चा वायरल हो रहा था। पर्चे में निकाय चुनाव में सपा और भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की गई थी। उसने पिता अतीक, चाचा अशरफ और भाई के मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री योगी और पूर्व मुंख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *