Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मल्लिकार्जुन खरगे ने जहरीले सांप वाले बयान पर दी सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपत्तिजनक बयान दिया है। खरगे ने कलबुर्गी में आयोजित एक जनसभा में पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ कहा। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान गुरुवार को खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर चुके हैं। खरगे के बयान पर सियासी घमासान मच गया है। भाजपा की ओर से खरगे के बयान पर पलटवार किया गया है। भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘जहरीला सांप’। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के ‘मौत का सौदागर’ से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *