रतन टाटा ने फिर बढ़ाया देश का मान, ऑस्ट्रेलिया में बजा भारत का डंका
नई दिल्ली: भारतीय उद्योगपति रतन टाटा ने एक बार फिर से वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने ट्विटर पर रतन टाटा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। टाटा संसके मानद चेयरमैन रतन टाटा को सर्वोच्च सम्मान देते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें उद्योग जगत और परोपकार जगत का दिग्गज बताया है। उन्होंने सम्मान लेते हुए रतन टाटा के संग फोटो शेयर की है। तस्वीरों में रतन टाटा के साथ टाटा संग के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी नजर आए।
ऑस्ट्रेलिया ने रतन टाटा को कारोबार जगत में उनके काम और उनकी परोपकारिता के लिए ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के सम्मान से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा ने केवल भारत के लोगों पर ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लोगों पर अपनी छाप छोड़ दी है। बिजनस जगत में उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।