मुख्यमंत्री ने देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हीरापुर जरवाय शहरी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोबर से पेंट बनाने की इकाई का भी अवलोकन कर वर्मी कम्पोस्ट और पेंट निर्माण से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल को गोवर्धन महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 34.01 लाख किलोग्राम गोबर की खरीदी हुई है। इनमें से 3 लाख 10 हजार किलोग्राम वर्मी खाद तैयार कर लिया गया है। 6 लाख 30 हजार किलोग्राम सुपर खाद तैयार किया गया है। महिलाओं को अब तक 18.90 लाख रूपए का लाभांश मिला है।
हीरापुर जरवाय गौठान
मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान गौठान परिसर में गोबर से मशीन द्वारा पेंट निर्माण में लगे महिला समूह की सदस्यों से प्रक्रिया को बारीकी से समझा। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से बना पेंट बाजार से निर्मित अन्य पेंट से गुणवत्ता में बेहतर है, साथ ही बाजार में मिल रहे पेंट की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत सस्ता है।