Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

आठ बड़े नेताओं ने छोड़ा भगवा का साथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस में नूराकुश्ती जारी है। पर इस वक्त भाजपा की पेशानी पर बल पड़ गया है। वजह है कर्नाटक की जनता की नब्ज को समझने वाले आठ बड़े नेताओं ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। कुछ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया तो कुछ जेडीएस में शामिल हो गए हैं। इन सभी नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और लगातार हमारी अनदेखी हो रही है। भाजपा से अपनी राहें जुदां करने वालों में दो बड़े नेता पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी है तो दूसरे पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने आज ही कांग्रेस ज्वाइन की है। जगदीश शेट्टार ने करीब 5 दशक तक भाजपा की सेवा की। लिंगायत समुदाय में जगदीश शेट्टार का बड़ा मान है। सबसे बड़ी बात है कि, जगदीश शेट्टार का लगभग 25 सीटों पर प्रभाव है।

भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दो लिस्ट जारी की है। इन दोनों लिस्टों में इन आठ नेताओं का नाम नदारद था। इसका बदला इन नेताओं ने पार्टी छोड़कर दी। इन आठ नेताओं में जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी, पूर्व विधायक डीपी नारीबोल, मंत्री एस अंगारा, विधायक एमपी कुमारस्वामी, विधायक रामप्पा लमानी, विधायक गुली हटी शेखर, एमएलसी शंकर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *