Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

रूस-यूक्रेन की जंग में किसी को हथियार नहीं देगा चीन

बीजिंग : चीन के विदेश मंत्री किन गांग ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष में शामिल किसी भी पक्ष को हथियार नहीं बेचेगा। साथ ही असैन्य और सैन्य उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात को नियंत्रित करेगा। अमेरिका और अन्य देशों ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि चीन रूस को सैन्य सहायता मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। गांग ने इन्हीं चिंताओं के मद्देनजर यह बात की। चीन औपचारिक रूप से कहता रहा है कि वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर तटस्थ है, लेकिन उसने राजनीतिक रूप से रूस का समर्थन किया है।

गांग ने संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बातचीत को संभव बनाने में मदद करने की इच्छा दोहराई और कहा कि सभी पक्षों को ‘वस्तुनिष्ठ और शांत’ रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *