Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

शिवलिंग गौड़ा ने JDS विधायक पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल!

जेडीएस के अरासिकेरे विधायक शिवलिंग गौड़ा ने अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। शिवलिंग ने इसलिए जेडीएस छोड़ने का फैसला किया था क्योंकि उन्हें पार्टी में अपेक्षित मान्यता और दर्जा नहीं मिला था। अब कयास लगाए जा रहे है कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति‍क सरगर्मी तेज हो गई। कर्नाटक चुनाव की घोषणा के साथ ही नेताओं के पाला बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही जनता दल धर्मनिरपेक्ष के अरासीकेरे विधायक शिवलिंगे गौड़ा ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि जेडीएस के वरिष्ठ विधायक ए टी रामास्वामी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और नलिन कोहली की मौजूदगी में ए टी रामास्वामी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *