राहुल गांधी की तरह ही गई थी लक्षद्वीप के सांसद मो. फैजल की लोकसभा सदस्यता
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है। उनसे पहले लक्षद्वीप के सांसद मो. फैजल की लोकसभा सदस्यता भी रद्द की गई थी। लेकिन आज लक्षद्वीप के सांसद मो. फैजल की सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई है।
मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में दो साल की कैद की सजा पाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राहुल गांधी की सांसदी समाप्त किए जाने के बाद से विपक्षी दलों को प्रदर्शन जारी है। इस बीच लक्षद्वीप के सांसद मो. फैजल की सांसदी फिर से बहाल कर दी गई है। मो. फैजल की सांसदी भी राहुल गांधी की तरह ही समाप्त कर दी गई थी। लेकिन बुधवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा पत्र जारी कर मो. फैजल की सांसदी को फिर से बहाल करने की जानकारी दी गई। मो. फैजल की लोकसभा सदस्यता को फिर से बहाल किए जाने के बाद राहुल गांधी को लेकर भी यह बात कही जा रही है कि उनकी सांसदी भी जल्द बहाल हो जाएगी। लेकिन ऐसा कैसे संभव है? लक्षद्वीप के सांसद की सदस्यता फिर से कैसे बहाल हुई, आईए जानते हैं इस रिपोर्ट में।