खेलफीचर्ड

पहले ही मैच में नहीं खेलेंगे पंजाब किंग्स के दो धाकड़ खिलाड़ी, शिखर धवन के लिए बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली: इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दिसंबर में उन्हें लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद अब तक ‘फिटनेस क्लीयरेंस’ नहीं दी है। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी। दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के दौरान चोटिल होने के बाद से लिविंगस्टोन ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।

29 साल के इस खिलाड़ी को पिछले साल स्वदेश में ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में खेलने के दौरान भी टखने में चोट लगी थी। आईपीएल के एक सूत्र ने बताया, ‘वह कम से कम पहले मैच से बाहर हो गया है क्योंकि ईसीबी उसकी फिटनेस स्थिति का निर्धारण करने के लिए स्कैन करा रहा है। दूसरे मैच से उसे उपलब्ध होना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *