RCB विमेंस टीम से मिले कोहली बताया अपना संघर्ष:कहा- IPL अभी तक नहीं जीता
महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL) के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की खराब शुरुआत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली महिला टीम से मिले और उसकी जीत में अहम भूमिका भी निभाई। उन्होंने टीम की जीत के लिए महिला खिलाड़ियों से बात की और जीत का मंत्र दिया। वहीं WPL का 13वां मैच बुधवार को यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। RCB ने टूर्नामेंट में अपने पहले पांच मैच गंवाए और यूपी वारियर्स के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की।
