Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

अब अमेरिका का तीसरा बैंक संकट में:फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का शेयर 70% टूटा

अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर क्राइसिस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बाद अब फर्स्ट रिपब्लिक बैंक पर भी बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। बीते 5 दिनों में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयर में 65.61% की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं एक महीने की बात करें तो स्टॉक की कीमत में 70.30% की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में निवेशकों में इस बैंक को लेकर चिंता बढ़ गई।

मूडीज ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को अंडर रिव्यू में रखा
रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने भी जिन छह अमेरिकी बैंकों को अंडर रिव्यू रखा है, उसमें फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का नाम भी शामिल है। इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने जिओन्स बैनकॉपोरेशन, वेस्टर्न एलिएंस बैनकॉर्प, कॉमेरिका इंक, यूएमबी फाइनेंशियल कॉर्प और इंट्रस्ट फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन की रेटिंग भी डाउनग्रेड करते हुए अंडर रिव्यू में रखा है। इससे पहले सोमवार को मू​डीज ने सिग्नेचर बैंक की डेट रेटिंग को डाउनग्रेड कर जंक टेरिटरी में डाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *