नॉर्थ कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल:जापान सागर में टेस्ट किया
नॉर्थ कोरिया ने अपने ईस्ट कोस्ट से समुद्र की तरफ एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ली-जोंग-सुप ने सी ऑफ जापान की तरफ मिसाइल फायर होने का दावा किया है। जापान के कोस्ट गार्ड ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि, ये मिसाइल कौन सी थी और ये कितनी दूर तक गई इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इससे पहले शुक्रवार को नॉर्थ कोरिया के फॉरेन मिनिस्टर ने मिलिट्री एक्सरसाइज की घोषणा करते हुए साउथ कोरिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने की धमकी दी थी। उन्होंने अमेरिका और साउथ कोरिया पर इस साल 20 मिलिट्री ड्रिल प्लान करके क्षेत्र की शांति भंग करने का आरोप लगाया था।
