त्रिपुरा में वोटिंग खत्म, 2 मार्च को आएंगे नतीजे
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग अब खत्म हो गई है। दोपहर 3 बजे तक 69.96% मतदान हो चुका था। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित होंगे। गौरतलब है कि 2018 में त्रिपुरा में 90% मतदान हुआ था और सरकार भाजपा ने बनाई थी।
इस बार राज्य में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सिंगल फेज में हुए चुनाव में राज्य की 28.13 लाख जनता ने 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया। यह चुनाव 2023 का पहला चुनाव है।
उधर, भाजपा-कांग्रेस को ट्विटर पर वोटिंग अपील करना भारी पड़ गया। चुनाव आयोग ने दोनों दलों को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजा है। भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया को भी इस मामले में नोटिस भेजा गया है।