Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

सानिया मिर्जा होंगी RCB विमेंस टीम की मेंटर

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। RCB के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सानिया ने जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खेला था। मिर्जा ने कहा – मैं टीम के खिलाड़ियों की प्रेशर से जुड़ी समस्याओं में मदद करूंगी।

ट्विटर पर इंटरव्यू शेयर किया
RCB ने सानिया का इंटरव्यू भी शेयर किया। पोस्ट में RCB ने लिखा – महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में एक युवा आइकन, जिसने अपने पूरे करियर में बोल्ड और टूटी बाधाओं को खेला है, RCB महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है। सानिया मैदान पर और उसके बाहर भी एक चैंपियन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *