फीचर्डव्यापार

अडाणी एंटरप्राइजेज को तीसरी तिमाही में 820 करोड़ का प्रॉफिट

अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को दिसंबर 2022 में खत्म तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी को इस तिमाही में 820 करोड़ करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही (दिसंबर 2021) में कंपनी को 12 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था। सितंबर 2022 की पिछली तिमाही में कंपनी ने 460 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 42% बढ़कर 26,612 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में ये 18,758 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 26,171 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले (YoY) 19,047.7 करोड़ था।

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2% चढ़ा
नतीजों के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ बंद हुए। पहले इसमें 4% के करीब गिरावट थी। अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.86% बढ़े। वहीं ग्रुप की 10 में से 6 कंपनियों के शेयर 5% नीचे बंद हुए। इनमें ग्रीन एनर्जी, पावर, टोटल गैस, ट्रांसमिशन विल्मर और NDTV हैं। सीमेंट कंपनी अंबुजा में भी गिरावट रही, लेकिन ACC में 0.57% की तेजी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *