Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

पवार बोले- 2019 में भाजपा-NCP सरकार मैंने नहीं बनवाई

NCP अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के उस बयान को झूठा बताया है, जिसमें उन्होंने यह दावा किया था कि 2019 में शरद पवार कि सहमति से ही अजीत पवार के साथ भाजपा की सरकार बनी थी।

उन्होंने कहा कि फडणवीस एक सुलझे हुए नेता हैं। वे किस आधार पर इस तरह का बयान दे रहे हैं? मुझे लगा कि देवेंद्र एक संस्कारी और सज्जन व्यक्ति हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि वह झूठ का सहारा लेंगे और इस तरह का बयान देंगे।

पहले फडणवीस का बयान पढ़िए…
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यु में महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने दो दावे किए। पहला दावा- उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार के समय मुझे जेल में डालने की कोशिश हुई।

दूसरा दावा- 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। शिवसेना से विवाद के बाद NCP ने राज्य में स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा को ऑफर किया था। इसके बाद शपथ हुआ। सब कुछ शरद पवार की सहमति से हुआ था। हालांकि अचानक चीजें तेजी से बदलीं और अजीत पवार ने 80 घंटे बाद ही सरकार छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *