Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री बोले-‘नक्सल हत्या की NIA से जांच करा ले बीजेपी’

बस्तर में भाजपा नेताओं की हो रही हत्याओं को लेकर माहौल गर्म है। बीते दिनों नक्सलियों ने कई नेताओं की घर में घुसकर हत्या की है। भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, भाजपा चाहे तो इन हत्याओं की जांच NIA – केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण से करा ले, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

भेंट-मुलाकात से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की। भाजपा के आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, नक्सली घटना से तो इन्कार नहीं कर रहे हैं ना। भीमा मंडावी जी की हत्या हुई उसमें हमारी पुलिस जांच कर रही थी। इन्होंने NIA भेजा। एनआईए की रिपोर्ट में क्या आया, यह किसी को पता है। अब इस घटना को चाहे तो NIA ले सकती है। वह तो बिना राज्य सरकार की सहमति के भी लेती है। उनसे करा लें जांच हमको कोई ऐतराज नहीं है। सेंट्रल एजेंसी से जांच करा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि नक्सली कमजोर हो गए हैं। इसकी वजह से इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *