Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

करण जौहर ने मनाया रूही और यश का बर्थडे

डायरेक्टर करण जौहर के 7 फरवरी को अपने बच्चों का छठा बर्थडे मनाया। इस मौके पर पापा जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दोनों बच्चों को जन्मदिन की बधाइयां दी। शेयर किए गए वीडियो में करण अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। करण के साथ वीडियो में उनकी मां भी नजर आईं।

बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स और उनके बच्चे

करण ने रूही और यश के बर्थडे पर डिज्नी थीम पार्टी प्लान की, जिसमें फराह खान, नेहा धूपिया, सोहा अली खान समेत कई सेलेब्स और उनके बच्चे भी शामिल थे। इसके साथ ही पार्टी में बच्चों के लिए काफी सारे गेम्स और खिलौने भी देखने को मिले। वीडियो शेयर करते हुए करण ने एक मेसेज भी लिखा था। मैसेज में उन्होंने अपने बच्चों के आशीर्वाद देते हुए उनके अच्छे इंसान बनने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *