Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मेजर शुभांग और नायक जितेंद्र सिंह राजपूत को कीर्ति चक्र, 7 शौर्य चक्र का भी ऐलान

74वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस साल 6 कीर्ति चक्र और 15 शौर्य च्रक दिए जाएंगे। मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मेजर आदित्य भदौरिया, कैप्टन अरुण कुमार, कैप्टन युद्धवीर सिंह, कैप्टन राकेश टीआर, नायक जसबीर सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक विकास चौधरी और कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा इस बार सशस्त्र बलों के 412 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों और अन्य सम्मान दिए जाएंगे। इनमें 6 कीर्ति चक्र हैं, जो 4 सैनिकों को मरणोपरांत दिए जाएंगे। 15 शौर्य चक्र हैं, जिनमें दो सैनिकों को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा।

19 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 3 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल, 32 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 8 युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 92 सेना पदक (वीरता) के लिए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *