कोलकाता में पुलिस से भिड़े ISF कार्यकर्ता, लाठीचार्ज
कोलकाता में शनिवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इसका वीडियो भी सामने आया है। झड़प में कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शन में शामिल लोग घायल हुए हैं। इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ISF कार्यकर्ता शनिवार शाम को एस्प्लेनेड इलाके में प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि TMC कार्यकर्ताओं ने एक रैली के दौरान उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इससे उनके कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके चलते वह TMC नेता अरबुल इस्लाम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।