Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

भूत कोला फेस्टिवल में शामिल हुए कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम किए है। इस बीच कांतारा फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है। कांतारा के प्रोड्यूसर विजय किरांगदुर ने कंफर्म किया है कि जून 2023 से कांतारा के प्रीक्वल की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

प्रोड्यूसर ने ये भी बताया कि डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी इन दिनों कांतारा 2 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, इसके लिए वो कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में रिसर्च रहे हैं। विजय ने कहा कि हम फिल्म के 2024 में रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दैव का आशीर्वाद लेने भूत कोला फेस्टिवल में पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *