Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन:118 साल की थीं फ्रांस की सिस्टर आंद्रे

दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का मंगलवार रात 118 साल की उम्र में निधन हो गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला थीं। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। 25 दिनों बाद वे 119 साल की हो जातीं।

फरवरी 2022 में जब वे 118 साल की हुई थीं तो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अपने हाथों से उनके लिए बर्थडे नोट लिखकर भेजा था। सिस्टर आंद्रे ने अपनी लाइफ में फ्रांस के 18 राष्ट्रपति देखे। वहीं इस दौरान कैथोलिक चर्च में 10 पोप बदल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *