देशफीचर्ड

राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। केसरी पगड़ी पहने हुए राहुल गांधी के साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कैमरामैन गिरा तो बचाने दौड़े राहुल
साढ़े 12:30 बजे के करीब राहुल गांधी अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हो गए थे। यहां से वह सीधा ही होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे। जहां उन्होंने पगड़ी पहनी। पूरे 11:45 बजे राहुल गांधी का काफिला गोल्डन टेंपल पहुंच गया था। प्रताप सिंह बाजवा गोल्डन टेंपल के बारे में राहुल गांधी को जानकारी देते दिखे। गोल्डन टेंपल में अचानक एक कैमरामैन गिर पड़ा तो राहुल गांधी उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *