बंगाल के BJP विधायक बोले- थाना जला देंगे
पश्चिम बंगाल में BJP विधायक स्वपन मजूमदार ने शनिवार को बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के एक पुलिस थाने में आग लगाने की धमकी दी। मजूमदार 24 परगना के अशोकनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस पार्टी नेताओं को परेशान कर रही है।
हालांकि पुलिस केा पीटने और थाना जलाने की धमकी के बाद विधायक के खिलाफ TMC ने अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि इस तरह के बयान से इलाके की शांति-कानून व्यवस्था भंग हो सकती है।
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस पर भड़के मजूमदार
उत्तर 24 परगना जिले के भुरकुंडा पंचायत के सामने तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप वैद्य की हत्या कर दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत के बावजूद आरोपी गिरफ्तार