Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

मां अमृता संग छुट्टियां बिताने लंदन पहुंची सारा अली खान:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल सारा अपनी मां अमृता सिंह के साथ यूके में विंटर वेकेशन मना रही हैं। जिसके कुछ वीडियोज और फोटोज सारा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मां संग छुट्टियों पर निकलीं सारा

मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा ने अमृता सिंह और हेयर स्टाइलिस्ट सैंकी एवरस के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। इन पिक्चर्स में सारा पिंक कलर की जैकेट और शूज के साथ पिंक जिम वियर में काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं अमृता सिंह भी दिख रही हैं, उन्होंने लॉन्ग ब्लैक विंटर जैकेट पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दूसरा पोस्ट किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल में इंजॉय करती हुई नजर आईं। वीडियो में एक्ट्रेस रेड बिकिनी में पूल से बाहर आते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘खुशी, शांति और आराम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *