Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

अब खड़गे ने PM मोदी को रावण जैसा कहा

गुजरात चुनाव के लिए जारी प्रचार में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अहमदाबाद में सोमवार को जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा कि क्या रावण की तरह मोदी के 100 मुख हैं? मुझे समझ नहीं आता। रविवार को सूरत में जनसभा के दौरान खड़गे ने खुद को अछूत और प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया था।

पढ़िए अहमदाबाद में खड़गे का रावण वाला बयान
बेहरामपुरा में जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा- प्रधानमंत्री बोलते हैं कि कहीं और मत देखो। मोदी को देखकर वोट दो। कितनी बार तुम्हारी सूरत देखें? हमने कॉर्पोरेशन चुनाव में तुम्हारी सूरत देखी। MLA चुनाव में, MP इलेक्शन में सूरत देखी। हर जगह पर, क्या रावण की तरह आपके 100 मुख हैं। मुझे समझ नहीं आता।

संबित पात्रा ने कहा- ये सिर्फ PM नहीं, गुजरात और देश का अपमान
भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कहा कि खड़गे गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रेशर नहीं सह पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *