नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:
नेपाल में आज चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। यहां संसद और विधानसभा के चुनाव के लिए एकसाथ वोटिंग हो रही है। मुकाबला वर्तमान प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के बीच है।
संसद और विधानसभा के लिए एक-साथ वोटिंग
नेपाल की संसद की कुल 275 सीटों और प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। साल 2015 में घोषित किए गए नए संविधान के बाद ये दूसरा चुनाव है। देश के 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा वोटर अपनी सरकार को चुनेंगे। इसके रिजल्ट एक हफ्ते में आने की उम्मीद है।
भारत और चीन की सीमाएं सील
चुनाव पर भारत की नजरें भी टिकी हैं। दरअसल नेपाल सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि चीन का भी पड़ोसी है। भारत को चौतरफा घेरने के लिए चीन नेपाल की जमीन का इस्तेमाल करना चाहता है। भारत और नेपाल के रिश्ते भी अहम हैं। अब नेपाल की नई सरकार ही तय करेगी कि उसे किस देश-भारत या चीन का साथ चाहिए।