Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मंगलुरु में ऑटो ब्लास्ट आतंकियों ने किया:घटनास्थल से रेलवे कर्मचारी का आधार कार्ड मिला

कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट का आतंकी एंगल सामने आया है। कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद ने रविवार को बताया कि यह एक नॉर्मल विस्फोट नहीं, बल्कि आतंकी हमला था। उन्होंने कहा कि विस्फोट में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह हमला बड़ा नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया था।

इधर, ब्लास्ट वाली जगह से पुलिस ने एक आधार कार्ड बरामद किया है। यह आधार कार्ड हुबली जिले के रहने वाला प्रेमराज हुतागी का है, जो भारतीय रेलवे के बेंगलुरु डिवीजन में कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट करने वाले शख्स ने ये कार्ड चुराया था। पुलिस ने प्रेमराज से पूछताछ भी की है।

विस्फोट में दो लोग घायल
​​​​​​​मंगलुरु में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक ऑटो रिक्शा में विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। कर्नाटक के होम मिनिस्टर अरागा ज्ञानेंद्र ने रविवार को कहा कि आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना है। राज्य पुलिस अब केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *