Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कटरीना कैफ हुईं पैपराजी से परेशान:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल कल (18 नवंबर) जब कटरीना घर से बाहर निकलीं, तो पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैप्चर करना चाहा। लेकिन कटरीना को पैपराजी का ये अंदाज बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि अपना कैमरा नीचे रखो।

आप लोग कैमरा नीचे रखो, हम यहां एक्सरसाइज करने आए हैं

कटरीना इस वीडियो में ब्लैक आउटफिट में चेहरे पर मास्क लगाए हुए दिखाई दे रही हैं। जैसे ही वो कार में बैठती हैं, वैसे ही पैपराजी उनसे कहते हैं कि रुकिए और उनकी फोटो खींचने के लिए आगे बढ़ने लगते हैं। ये सब देख कर कटरीना को गुस्सा आ जाता है और वो कहने लगती हैं, ‘आप लोग कैमरा नीचे रखो। हम यहां एक्सरसाइज करने आए हैं। अगर आप ऐसे करेंगे न… कैमरा नीचे रखिए आप।’ कटरीना का गुस्सा देख कर पैपराजी फौरन उनसे सॉरी कहने लगते हैं। हालांकि मास्क की वजह से कटरीना के एक्सप्रेशन नहीं दिख रहे हैं, लेकिन आवाज से वो बेहद गुस्से में लग रही हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोग कटरीना का सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि पैपराजी को ऐसा नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ पैपराजी का सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि वो भी अपना काम ही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *