Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

100 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे ऋतिक और सबा:मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक स्टेप आने बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों जल्द ही अब एक साथ एक ही घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट में साथ रहेंगे। इस अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 100 करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल अपार्टमेंट के रिनोवेशन का काम चल रहा है ताकि ऋतिक और सबा जल्द ही वहां शिफ्ट हो सकें।
करीब 100 करोड़ में खरीदा घर

ऋतिक रोशन को उनकी पत्नी सुजैन से अलग होने के बाद से ही सबा के साथ अक्सर देखा जाता है। दोनों कई बार पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते हुए देखे गए हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही एक साथ एक ही छत के नीचे शिफ्ट होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ऋतिक ने जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास दो अपार्टमेंट खरीदा है। इन दोनों लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 97.50 करोड़ है।

38 हजार वर्ग फिट में फैला है घर
सबा और ऋतिक का इस नए घर से अरबियन सागर का शानदार व्यू देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है घर का एरिया करीब 38 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट की 15वीं और 16वीं मंजिल पर ऋतिक ने दो डुप्लेक्स खरीदा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें से एक का दाम 67.50 करोड़ है जबकि दूसरे का 30 करोड़ है। फिलहाल दोनों डुप्लेक्स के रिनोवेशन का काम चल रहा है। पूरी तरह तैयार होने के बाद इस नए घर में सबा और ऋतिक की ऑफिशियल एंट्री होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *