Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्योत्सव समापन में सोरेन बने मेहमान:मुख्यमंत्री बघेल बोले- कका जिंदा है, तीन दिन और चलेगा राज्योत्सव

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में मंच से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- कका अभी जिंदा है, राज्योत्सव का कार्यक्रम 3 दिन और चलेगा। इस घाेषणा के साथ बताया कि तीन दिन और सभी स्टॉल खुले रहेंगे, इससे सभी दुकानदारों को व्यवसाय का मौका मिलेगा साथ ही सभी नौकरी पेशा एवं अन्य नागरिक यहां खरीदारी कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- मैं यहां आए सभी कलाकारों का एक बार फिर स्वागत करता हूं। 22 साल से स्थापना दिवस मना रहे हैं , साथ मे राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव मना रहे हैं ,इससे खुशी दोगुनी हो गयी है। शिल्प कला के स्टॉल में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है, ये हमारे कलाकारों का सम्मान है। छत्तीसगढ़ में लगातार पिछले 4 साल से सभी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। शिक्षा और संस्कृति में बहुत कार्य हुआ है। पूरी दुनिया मे आदिवासी नृत्य महोत्सव सिर्फ छत्तीसगढ़ में हो रहा है। आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है। छत्तीसगढ़ के मंच के माध्यम से ये पूरा देश और दुनिया देख रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *