अडाणी विल्मर का मुनाफा 73% घटा:
अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर ने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 73% की गिरावट दर्ज कर गई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 48.760 करोड़ रुपए पर आ गया, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 182 करोड़ रुपए था।
कंपनी का खर्च 6% बढ़ा
अडाणी विल्मर का कुल खर्च 6% बढ़कर 14149 करोड़ रुपए हो गया है। जो पिछले साल की समान अवधि में 13,354 करोड़ रुपए था। वहीं, ऑपरेशन से होने वाली रेवेन्यू 4% बढ़कर 14150 करोड़ रुपए हो गया। एडिबल ऑयल की कीमतों में गिरावट के चलते कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी का शेयर लुढ़का
कंपनी के नतीजे सही नहीं होने के कारण अडाणी विल्मर के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। आज कंपनी के शेयर में 2.34% की गिरावट देखने को मिली है, और इसका शेयर 16 रुपए गिरकर 682 रुपए पर आ गया है।