ब्रह्मास्त्र2 में यश की एंट्री पर करण जौहर का रिएक्शन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ का जल्द दूसरा पार्ट आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार यश फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ में देव के रोल में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने दूसरे पार्ट के लिए यश को अप्रोच किया है। अब इस खबर को सुनने के बाद करण जौहर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ये सब बकवास है। हमने किसी को अप्रोच नहीं किया है।’
फिल्म में देव की है अहम भूमिका
‘ब्रह्मास्त्र’ देख चुके लोगों को ये साफ है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणबीर कपूर के किरदार शिवा की सीधी टक्कर देव से होने वाली है। देव फिल्म का अहम किरदार है। यही वजह है कि मेकर्स इसके लिए बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी नजर दौड़ा रहे हैं।
यश अब हर फिल्म में देना चाहते हैं अपना 100 परसेंट
यश से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है, ‘वो हर फिल्म में अपना 100 परसेंट देना चाहते हैं और इसीलिए बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ रहे हैं। वो जानते हैं कि KGF 2 की सफलता के बाद से लोगों की उम्मीदें उनसे और ज्यादा बढ़ गई है और वो उन्हें निराश नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि वो अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने में इतना समय लगा रहे हैं।’