Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

कल खत्म हो रही SBI उत्सव FD स्कीम:इसमें 1000 दिनों के डिपॉजिट पर 6.10% का सालाना ब्याज,

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ‘उत्सव’ स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 28 अक्टूबर यानी कल खत्म हो जाएगी। यह लिमिटेड-पीरियड टर्म डिपॉजिट ऑफर भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। SBI की उत्सव स्कीम में मौजूदा जमा योजनाओं की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता था। हालांकि बीते दिनों SBI ने सामान्य स्कीम की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

बैंक उत्सव स्कीम में 1,000 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.10% प्रति वर्ष का ब्याज देता है। सीनियर सिटीजन को सामान्य जमाकर्ताओं से 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है। इसमें 2 करोड़ रुपए तक निवेश किया जा सकता है। हालांकि, SBI ने 22 अक्टूबर से ब्याज दरों में 0.80% तक की बढ़ोतरी की है। इसमें अब 3% से 6.25% तक का ब्याज प्रति वर्ष दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.50% से 6.90% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *