Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

CM बघेल के निर्देश के बाद वित्त विभाग से आदेश जारी- DA में 5 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

राज्य सरकार के वित्त विभाग के मुताबिक अब प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा हुआ मिलेगा। प्रदेश में अब सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छटवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए मिलेगा। इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। दीपावली के पहले प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) वृद्धि की सौगात दी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास ही वित्त विभाग का जिम्मा है, भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने डीए में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। डीए की बढ़ी हुए दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगा। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। डीए में पांच प्रतिशत की वृद्धि के बाद प्रदेश में सातवें वेतनमान से वेतन पाने वालों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *