भारतीय महिला टीम की धमाकेदार वापसी
महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के एक दिन बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम में दहाड़ते हुए दमदार वापसी की है। टूर्नामेंट के अपने चौथे मैच में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 59 रन से करारी मात दी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी कपते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में बांग्लादेश की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी।
इस मैच मे टीम इंडिया के लिए ओपनर बैटर शेफाली वर्मा ने शानदार 55 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में शेफाली ने 44 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के भी लगाए। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 38 गेंद में 46 रन बनाए। मंधाना ने अपनी इस पारी में 6 बेहतरीन चौका लगाया। इसके साथ ही जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए निचले क्रम में दीप्ति शर्मा ही एकमात्र बल्लेबाज रहीं जो दहाई अंक तक पहुंच सकी।
