ताइवन की चीन को दो टूक:चीनी एयरक्राफ्ट सीमा में घुसे तो अब जवाब जरूर देंगे
ताइवान अपनी सीमा में चीन की बढ़ रही घुसपैठ को लेकर सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। ताइवान के डिफेंस मिनिस्टर चिउ कुओ-चेंग ने अपने देश की सीमा पर चीनी ड्रोन्स और फाइटर जेट्स की एंट्री पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है।
बुधवार को हुई नेशनल डिफेंस कमेटी की मीटिंग में चेंग ने कहा – चीन के ड्रोन या फाइटर एयरक्राफ्ट हमारी सीमा में आते हैं तो इसे हमला माना जाएगा। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किस तरह चीन के इस हमले का जवाब देंगे। उनके मुताबिक, जवाबी कार्रवाई जरूर की जाएगी।
ताइवान ने बदली नीति
ताइवान ने पहले तय किया था कि जब तक चीन की ओर से पहला हमला नहीं होगा, वो एक्शन नहीं लेंगे। लेकिन, नीति में बदलाव आया है। अब चीन के ड्रोन्स या एयरक्राफ्ट ताइवान एयरस्पेस की सीमा में आते हैं तो इसे एयर स्ट्राइक मानते हुए जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
ताइवान की प्रेसिडेंट साई इंग वेन ने भी इस साल की शुरुआत में चीन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की बात कही थी। वेन ने कहा था, हम लड़ाई या विवाद करने के पक्ष में नहीं। लेकिन चीन की ओर से हमला हुआ तो हम जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
