Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा का हंगामा:हिरासत में 200 कार्यकर्ता

नागपुर में गुरुवार को भारत मुक्ति मोर्चा के मेंबर्स ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की। इसके बाद 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। मोर्चा ने रैली की इजाजत मांगी थी, जो नहीं मिली। इसके बाद मोर्चा के मेंबर्स संघ का मुख्यालय घेरने के लिए रवाना हुए। तब पुलिस ने एक्शन लिया है।

मोर्चा ने जब रैली की इजाजत मांगी थी, तब पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जाहिर की थी और मंजूरी नहीं दी थी। मोर्चा हाईकोर्ट गया और कहा कि रैली की जगह केवल सभा भी कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने तब भी कानून-व्यवस्था का ही प्रश्न उठाया। पुलिस ने कहा कि जहां सभा करने की बात कही जा रही है, वह मैदान छोटा है। भीड़ संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने भी मोर्चा की याचिका निरस्त कर दी।

विवाद कहां से शुरू हुआ?
बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा ने धम्मचक्र परिवर्तन दिवस पर 6 अक्टूबर को नागपुर के बेझनबाग में सभा करने का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा ने संघ मुख्यालय घेरने की घोषणा कर दी। बामसेफ का आरोप है कि बाबा साहेब के धम्मचक्र में सरकार ने संघ के लोगों की एंट्री करा दी और संघ संविधान विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *