Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शूटिंग की वापसी:विक्टोरिया गेम्स के लिए खेलों का ऐलान

विक्टोरिया कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शामिल स्पोर्ट्स का ऐलान हो गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने बुधवार को इन गेम्स में शामिल खेलों की सूची जारी की। इसमें निशानेबाजी की गेम्स में वापसी हो गई है, जबकि रेसलिंग को हटा लिया गया है। आर्चरी पहले से ही गेम्स का हिस्सा नहीं है। सूची में 22 स्पोर्ट्स के 26 डिसिप्लिन शामिल किए गए। इनमें नौ पैरा स्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया।

जुलाई-अगस्त माह में बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग और आर्चरी शामिल नहीं था। वहां भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज सहित 61 मेडल जीते हैं।

सबसे ज्यादा मेडल शूटर्स ने दिलाए हैं
गेम्स के इतिहास में नजर डालें तो भारत को सबसे ज्यादा मेडल शूटर्स ने ही दिलाए हैं। गेम्स में भारत ने अब तक 564 मेडल जीते हैं। इसमें 203 गोल्ड, 190 सिल्वर और 171 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इनमें से शूटर्स ने 135 मेडल दिलाए हैं। इनमें 63 गोल्ड, 44 सिल्वर और 28 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं, रेसलिंग में भारत को 114 मेडल मिल हैं। इनमें गोल्ड की संख्या 49, सिल्वर की 39 और ब्रॉन्ज की 26 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *