फीचर्डव्यापार

Air India में मिल जाएंगी ये दो बड़ी एयरलाइंस! टाटा ग्रुप ने शुरू की कवायद

नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) अपने सारे एयरलाइन बिजनस को एक ब्रैंड के नीचे लाने की तैयारी कर रहा है। इससे एयर एशिया इंडिया (AirAsia India) और विस्तारा (Vistara) दोनों एयर इंडिया (Air India) में मिल जाएंगी। टाटा ग्रुप ने इन तीनों एयरलाइन को एक साथ लाने की कवायद शुरू कर दी है। ग्रुप इसका अभी मूल्यांकन कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि तीनों एयरलाइन के बीच बेहतर परिचालन तालमेल कायम करने के लिए यह फैसला किया गया है। पूरे घटनाक्रम से परिचित सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया के परिचालन निदेशक आर एस संधू के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया है। टाटा समूह ने पिछले साल अक्टूबर में 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को खरीदा था। इससे एयर इंडिया फिर से अपने पुराने मालिक के पास आ गई है।

संचालन तालमेल बढ़ाने को लेकर होगा विचार
सूत्रों ने कहा कि यह दल एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया के साथ ही एयर इंडिया और विस्तारा के बीच संचालन तालमेल बढ़ाने के लिए मूल्यांकन करेगा। एक सूत्र ने कहा, ‘‘एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने इस दल का गठन किया है। यह दल एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया तथा एयर इंडिया और विस्तारा के बीच बेहतर तालमेल कायम करने के उपायों पर विचार करेगा। साथ ही विलय के लक्ष्य को हासिल करने के बारे में विचार विमर्श होगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *