Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

महुआ मोइत्रा ने खाकी शॉर्ट्स पर कसा तंज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी की 41 हजार रुपए की टीशर्ट को लेकर भाजपा ने उन्हें निशाना पर लिया। भाजपा ने राहुल की फोटो के साथ लिखा- भारत देखो 41 हजार की टीशर्ट। अब TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा पर तंज कसा है। महुआ ने ट्वीट किया- बैग और टीशर्ट तो भूल ही जाइए, आजकल तो हर भारतीय देश के सारे खाकी निक्करों की कीमत चुका कर रहे हैं।

दरअसल राहुल ने बरबरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट पहनी थी। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 41 हजार बताई थी। भाजपा ने इस प्राइस टैग का फोटो लेकर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया था। जबाव में कांग्रेस ने पीएम मोदी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे का जिक्र करते हुए कहा कि मुद्दे की बात करो… महंगाई और बेरोजगारी पर बोलिए।

विवादों में घिर रही भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद विवादों में घिरती जा रही है। शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में उन्होंने कैथोलिक पादरियों से मुलाकात की थी। इस दौरान जब उन्होंने पूछा कि जीजस क्राइस्ट ईश्वर का एक रूप हैं न? इस पर तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया ने कहा- ‘ईसा मसीह ही असली भगवान हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *