Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी में बगावत:JDU के 6 में से 5 विधायक BJP में शामिल

पटना में शनिवार को JDU की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मणिपुर में JDU के 6 में से 5 विधायकों ने पाला बदल लिया है। सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछब उद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं।

मणिपुर विधानसभा सचिवालय ने भी इन विधायकों के भाजपा में शामिल की जानकारी दी है। JDU ने इस साल मार्च में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब वहां सिर्फ एक विधायक ही JDU में बचा है।

NDA से बाहर होने से नाराज थे सभी विधायक
बताया जा रहा है कि सभी विधायक JDU के NDA गठबंधन से बाहर आने के फैसले से नाराज थे। ये फैसला नीतीश कुमार के उस ऐलान के बाद किया है, जिसमें उन्होंने मणिपुर में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की बात कही थी। वहीं, इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ JDU ने इसे असंवैधानिक बताया है, तो दूसरी तरफ भाजपा उन विधायकों का खुले दिल से स्वागत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *