Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

LOC पर सिद्धू मूसेवाला के गानों पर भारत-पाकिस्तान के जवानों ने किया भांगड़ा

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में भारत पाकिस्तान बॉर्डर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों देशों के जवान तैनात हैं और सिद्धू के सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सिद्धू का सॉन्ग ‘बम्बिहा बोले’ बजता है, वैसे ही भारतीय जवान भांगड़ा करने लगते हैं। इस बीच कैमरे का फोकस पाक सैनिकों की ओर किया जाता है, तो वो भी इस पर झूमते हुए नजर आते हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देख हर कोई सिद्धू को मिस कर रहा है। आपको बता दें सिद्धू का इसी साल 29 मई को मर्डर हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *