Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

टाइगर श्रॉफ- दिशा पाटनी का ब्रेकअप हुआ

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी बॉलिवुड की उन कपल्स में गिनी जाती रही है जिन्होंने अपने प्यार पर कभी कुछ खुलकर नहीं कहा, लेकिन सभी मानकर बैठे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी कन्फर्म नहीं किया, लेकिन चर्चा है कि दोनों पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में हैं और ये लगातार कहते रहे हैं कि वे बस अच्छे फ्रेंड्स हैं। दोनों फिटनेस और जिम को लेकर एक तरह का जुनून रखते हैं, उनके कॉमन इंटरेस्ट, डिनर आउटिंग और मालदीव वकेशन ने उनके रोमांस की खबरों को जमकर हवा दी। दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की अफवाहों पर ऐक्टर के पापा जैकी श्रॉफ का भी रिएक्शन आ गया है।

दिशा पहले भी इंटरव्यू में काफी कुछ कह चुकी हैं
जहां टाइगर ने अपने प्राइवेट लाइफ पर चुप्पी मार रखी है, वहीं दिशा अक्सर दबे-छिपे अंदाज में कुछ न कुछ कह जाती हैं और साल 2019 में बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में काफी कुछ कह चुकी हैं।

दिशा ने कहा- मैंने उन्हें इम्प्रेस करने के सारे जतन कर लिए
जब पूछा गया कि टाइगर की तरफ से भी नहीं? इसपर दिशा ने कहा, ‘मैं काफी समय से टाइगर को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन लगता है कि वह मुझे लेकर इंटरेस्टेड नहीं हैं। हम डिनर वगैहर के लिए जाते हैं, लेकिन मैं फ्रेंडशिप से ज्यादा चाहती हूं, लेकिन ऐसे हो नहीं रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *