Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

लश्कर के 3 आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश; 7 टेररिस्ट अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो सीमा पार से ऑपरेट हो रहे थे। इस मामले में पुलिस ने सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू संभाग के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) मुकेश सिंह ने यह जानकारी दी है।

राजौरी से दो और जम्मू से एक मॉड्यूल का भंडाफोड़
ADGP ने बताया कि राजौरी से दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इसके तहत लश्कर के पांच आतंकी गिरफ्तार किए गए, जबकि जम्मू संभाग से एक मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है, यहां से दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।

आतंकियों के पास मिला हथियारों का जखीरा
गिरफ्तारी के दौरान आतंकियों के पास से 2 AK-47 राइफल, 6 पिस्तौल, 3 साइलेंसर, 8 ग्रेनेड, 3 UBGL, पिस्तौल की 6 मैगजीन, AK राइफल की 6 मैगजीन, 120 कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *