सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोलियों से भूना

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने ही तीन साथियों को गोली मार दी है। इसमें से दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल अवस्था में अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। घटना रोहिणी स्थित हैदरपुर प्लांट की है। ये सभी जवान इसी प्लांट में तैनात थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि प्लांट के अंदर फायरिंग हो रही है।

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि जब मौके पर पुलिस वहां पहुंची तो दो जवानों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरा जवान बुरी तरह घायल था। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसको भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस समय पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है जवान के फायरिंग करने की वजह क्या है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि गोलीबारी के पीछे कारण क्या है।

घटना को अंजाम देने वाला आरोपी लांस नायक प्रवीण राय है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर तीन बजे प्रवीण राय ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस ने प्रवीण राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह गोलीकांड आपसी झगड़े की वजह से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *