Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

राजकुमार राव को शुरुआती दिनों में मिले थे कई रिजेक्शन

राजकुमार राव से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्हें शुरुआती दिनों में किस प्रकार के रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। साथ ही उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि लोग अक्सर उनके लुक्स का मजाक उड़ाते थे।

राजकुमार राव ने की रिजेक्शन के बारे में बात

राजकुमार राव कहते हैं, ‘मुझे बहुत सी बातें बताई गईं। आप ज्यादा लंबे नहीं हैं, आपकी बनावट सही नहीं है, आपकी आइब्रो सही शेप में नहीं है। यह बहुत अजीब चीजें हैं। यह सब सुनने के बाद मैं ऐसा था कि एक्टिंग का क्या? वो किसको चाहिए।’

अतुल मोंगिया ने देखा था राजकुमार राव का टैलेंट

राजकुमार राव ने बातचीत के दौरान दिबाकर और कास्टिंग डायरेक्टर अतुल मोंगिया का शुक्रिया भी अदा किया है। उनका कहना है कि इनकी वजह से ही उन्हें बॉलीवुड में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। इस बारे में आगे बात करते हुए राजकुमार कहते हैं, ‘मुझे खुशी है कि अतुल ने मेरे टैलेंट को देखा। यही वो चीज है, जो आपको आगे ले जाती है। आखिरकार टैलेंट बना रहता है, बाकी कुछ नहीं रह जाता।’

70 किलोमीटर तक साइकिल से जाते थे राजकुमार

राजकुमार राव ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा था, ‘जब मैं थिएटर कर रहा था, तब मैं दिल्ली तक साइकिल से जाता था। आना और जाना मिला कर कुल 70 किलो मीटर हो जाता था। उसके बाद मैं मुंबई आ गया, लेकिन यहां रहना बहुत कठिन था। वो एक ऐसा वक्त था, जब मैं पारले जी के पैकेट पर पूरा दिन काट जाता था। मेरे अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये बचे थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *