अमेरिका में भारत की पुलिसिंग का झंडा गाड़ने वाले आईपीएस संतोष सिंह
छत्तीसगढ़ सरकार ने नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिसमें एक नाम राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह का भी है। उन्हें कोरबा जिले का नया एसपी बनाया गया है। कोरबा के नए एसपी संतोष सिंह (IPS Santosh Singh iacp awards) एक ऐसे चर्चित आईपीएस अफसर हैं, जिन्हें IACP में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना है। दुनिया के 165 देशों में से 40 साल से कम उम्र के 40 पुलिस अफसरों को यह सम्मान दिया गया है। 40 पुलिस अफसरों में भारत से दो आईपीएस अफसर शामिल किए गए हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह भी एक हैं।
2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह का जन्म यूपी के गाजीपुर में हुई है। उन्होंने नवोदय विद्यालय से स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद बीएचयू से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री हासिल की। संतोष सिंह ने जेनएयू से इंटरनेशनल रिलेशन से एमफिल किया। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। 2011 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और आईपीएस बन गए।
दुर्ग में हुई थी पहली पोस्टिंग
2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह की पहली पोस्टिंग दुर्ग में रही। उसके बाद नक्सली क्षेत्र सुकमा में 2014 से 2016 तक बतौर एडिशनल एसपी के रूप में कार्य किया है। उसके बाद नारायणपुर और महासमुंद जिले में भी एसपी के रूप में काम किया। संतोष सिंह रायगढ़ में भी दो साल बतौर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया।
